Monday, April 29, 2024
No menu items!

मतदाता जागरूकता दिवस का हुआ आयोजन

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ का उद्देश्य लोगों की मतदान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ मतदाताओं को एक अच्छा साफ-सुथरी छवि का प्रतिनिधि चुनने हेतु मतदान के लिए जागरूक करना है। हमारे लोकतंत्र को विश्व में इतना मजबूत बनाने के लिए मतदाताओं के साथ भारत देश के निर्वाचन आयोग का भी अहम् योगदान है। हमारे निर्वाचन आयोग की वजह से ही देश में निष्पक्ष चुनाव हो पाते हैं।
‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के दिन देश के प्रत्येक मतदाता को अपनी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। आरके नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस शाहगंज के प्रांगण में डॉ जेपी दुबे की मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, अशोक मिश्रा रजिस्ट्रार कानूनगो, राजेश श्रीवास्तव रजिस्टार कानूनगो के अलावा संस्थान के प्राचार्य डा0 सूर्यभान, डा. विपिन यादव, डा. वसीम अहमद, डा. सत्य प्रकाश अस्थाना, अर्पिता मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular