Monday, April 29, 2024
No menu items!

लोकतंत्र में मतदाता का जागरूक होना आवश्यक: डा. उमेश चन्द्र

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित एस.वी.डी.गुरूकुल महाविद्यालय ऊंचगांव मे मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि स्वस्थ एवं पारदर्शी लोकतंत्र के लिए मतदाता का जागरूक होना आवश्यक है। मतदाता लोकतंत्र के सजग प्रहरी होते हैं, इसलिए मतदाताओं को अपने अधिकारों एवं मतदान के प्रति जागरूक कराने पर जोर देना होगा तभी गांव, समाज और राष्ट्र विकास की मुख्य धारा में आ सकता है। इस दौरान अरुण पाण्डेय, रमापति दुबे, डॉ. नीरज मिश्रा, अजय पाण्डेय, उदय नारायण प्रताप सिंह, शैलेंद्र, मोहम्मद एहतेशाम, संजय पाण्डेय, अशोक भारती, जय मंगल शर्मा, अंजली यादव, रेखा मौर्य सहित महाविद्यालय की छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular