Sunday, April 28, 2024
No menu items!

गैंगरेप में वांछित गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरपतहां गांव निवासी गैंगरेप एवं पाक्सो एक्ट में वाञ्छित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के उक्त गांव निवासी रोहित पुत्र समारु के विरुद्ध किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भारतीय दण्ड विधान की धारा 354, 504, 506, 376डी व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत था।थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह व हेड कांस्टेबल अंगद सिंह, कांस्टेबल विपिन तिवारी ने वाञ्छित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई के उपरांत आरोपित को चालान न्यायालय भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular