Sunday, April 28, 2024
No menu items!

पॉक्सो अधिनियम का वांछित पकड़ा गया

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस को पाक्सो एक्ट में निरुद्ध अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र राय तथा कांस्टेबल संदीप खरवार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र में भ्रमणशील शील थे। सूचना के आधार पर किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पाक्सो एक्ट के तहत निरुद्ध अभियुक्त के क्षेत्र में होने की जानकारी हुई। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने वाञ्छित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के गैरवाह बड़का पूरा गांव निवासी गिरफ्तार अभियुक्त शनि पुत्र सुजीत के विरुद्ध भारतीय दण्ड विधान की धारा 354, 504, 506 व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत था। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के उपरांत आरोपित को चालान न्यायालय भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular