Monday, April 29, 2024
No menu items!

उमानाथ सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल का साप्ताहिक खेल प्रतियोगिता शुरू

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल महरुपुर में स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता तरंग का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता एक सप्ताह तक चलेगी। प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर वर्ग के छात्र छात्राओं की रस्सा कसी, दौड़, लूडो, शतरंज, कैरम की प्रतियोगिता हुई। रस्सा कसी प्रतियोगिता में कक्षा 5 के बच्चों के बीच हुई जिसमें येल्लो शर्ट की टीम ने पिंक कलर की टीम को हराया। कक्षा 3 के छात्राओं की दौड़ में रंजना ने प्रथम स्थान तथा रुबी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 बालक वर्ग की दौड़ में आदित्य नारायण पाठक ने प्रथम तथा तेज नरायन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।छात्राओं के स्पून प्रतियोगिता में प्रियाशी यादव प्रथम, आरवी शुक्ला द्वितीय स्थान पर रही।छात्रों के स्पून प्रतियोगिता में देवांश सिंह प्रथम तथा हरमनजीत द्वितीय स्थान पर रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन के पश्चात छात्र—छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रबंधक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इन आयोजनों से बच्चो के अंदर स्फूर्ति के अलावा मानसिक व शारीरिक विकास होता है। एक अच्छे प्रतिस्पर्धा की भावना आती है। यह उनके शिक्षा के लिए काफी अच्छी होती है। प्रतियोगिता को संचालित करने में रजनीश कुमार, संतोष कुमार, रजत सूत्रधर, सूर्यकांत, निखिल मिश्र, अवनीश आदि लगे रहे। प्रधानाचार्य डॉ ब्रूनो डी नाजरेथ एवं उप प्रधानाचार्य कृष्ण यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular