Monday, April 29, 2024
No menu items!

रूद्र महायज्ञ आयोजन के साथ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

अमित गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी के समीप लेवरुआ प्राथमिक विद्यालय पोखरा के पास रूद्र महायज्ञ श्री भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ जहां मुख्य अतिथि डोभी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह ने शुभारम्भ किया।
पूजा पाठ करने के बाद सभी गांव की महिलाओं ने लेवरुआ से खुज्जी तक पैदल कलश यात्रा निकाली जिसमें चंदवक गोमती नदी में कलश को गोमती नदी में पूजा किया और उस पूजा सम्पन्न तक आज से लोग 108 फेरा लगाकर अपनी मनोकामना हेतु पूजन करेंगे। यह आयोजन 4 फरवरी तक समाप्त किया जाएगा।
प्रधानपति सोनू यादव की देख—रेख में यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें अयोध्या से चलकर दो ब्राह्मण भी आए हुए हैं। मुख्यतः अध्यक्ष संजय दुबे भोले बाबा, उपाध्यक्ष अमित दुबे, कोषाध्यक्ष विशाल तिवारी, विनय दुबे, विकास सिंह, राजकुमार सिंह, रामसहाय राम, डॉ आलोक पांडेय आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular