Sunday, April 28, 2024
No menu items!

चलती ट्रेन से गिरने पर महिला घायल

जौनपुर। भंडारी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पर चढ़ते समय महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रांत चूरू की रहने वाली रतनी देवी पत्नी नगर नाल शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे दिन में भंडारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पानी लेने के लिए वह ट्रेन से नीचे उतरी अचानक ट्रेन चल दी। राजस्थानी महिला चलती ट्रेन को पकड़ने का प्रयास कर रही थी कि उसके नीचे आ गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने घायल महिला को जिला अस्पताल लाया। चिकित्सकों के अनुसार घायल महिला का दाहिना हाथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। महिला अपने साथियों के साथ अयोध्या से दर्शन करके वाराणसी काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रही थी। महिला का उपचार अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular