Sunday, April 28, 2024
No menu items!

लोकतंत्र में देश की महिलाओं का समान अधिकार है: नीरा आर्या

  • संवैधानिक मूल्यों व लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महुली गांव के पंचायत भवन पर गुरुवार की सुबह सौहार्द फेलो नीरा आर्या की अध्यक्षता में संवैधानिक मूल्यों एवम लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर महिलाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में महिला समूह की नेतृत्व कर रही समूह सखी भी शामिल रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष पाण्डेय ने बताया कि सौहार्द साथियों को संवैधानिक मूल्यों से जोड़ने व मतदान के अधिकारों पर चर्चा करने के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सतर्क रहने की बात को बताई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सौहार्द फेलो नीरा आर्या ने बताया कि हर लोकतंत्र में हर महिला का सामान अधिकार है। किसी को भी किसी के बहकावे में न आते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर बंधुता मंच से सविता, सुचिता सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में आयीं महिलाओं का सौहार्द फेलो पूनम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular