Saturday, May 18, 2024
No menu items!

सेन्ट जेवियर स्कूल में श्रमिकों का किया गया सम्मान

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के शकरमण्डी स्थित सेन्ट जेवियर स्कूल में श्रमिक दिवस पर विद्यालय के प्रबन्ध तंत्र विभाग द्वारा श्रमिकों के सम्मान में समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्र—छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्रों ने कविताओं और वक्तत्व के माध्यम से श्रम का महत्व बताया। इसी क्रम में विद्यालय के प्रबन्धक मनीष चन्द्रा ने कहा कि हमें श्रम का महत्व समझने के साथ ही हर श्रमिक का सम्मान करना चाहिये। इनकी बदौलत हमें कई सुविधायें प्राप्त होती हैं। विद्यालय के शिक्षक वीरेन्द्र मिश्र एवं रायबा जैदी ने भी श्रम और श्रमिकों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये। अन्त में प्रबन्धक मनीष चन्द्रा ने विद्यालय के सभी श्रमजीवियों को अंगवस्त्रम और उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र एवं छात्रायें उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular