Sunday, April 28, 2024
No menu items!

51वीं राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में यश ने लहराया परचम

राजेश श्रीवास्तव
जौनपुर। नगरके जनक कुमारी इंटर कॉलेज के छात्र यश यादव ने मुरादाबाद में आयोजित 51वीं राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यश यादव जिला व मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए जो 12 दिसंबर से मुरादाबाद जनपद में आयोजित थी, के फाइनल परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यश की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डा. जंग बहादुर सिंह, मार्गदर्शक शिक्षक विपनेश श्रीवास्तव, विद्यालय के सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular