Monday, April 29, 2024
No menu items!

यशवन्त गुप्ता का सत्याग्रह आन्दोलन 548वें दिन भी जारी

संजय शुक्ला
जौनपुर। सत्याग्रह आन्दोलन के 548वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ मंगलवार को जारी रहा।
इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है।
आन्दोलन के समर्थन में देवी प्रसाद गिरी, विजय प्रकाश मिश्र, जुबेर अहमद, शब्बीर हैदर, उपेन्द्र श्रीवास्तव, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, सन्तोष कुमार, रवीन्द्र सिंह, बिहारी लाल यादव, रियाजुल हक, सुजीत यादव, जलालुद्दीन, रामनगीना यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular