Monday, April 29, 2024
No menu items!

वर्ष 2024: जौनपुर, देश, विदेश की प्रमुख भविष्यवाणियां

डा. दिलीप सिंह एडवोकेट
मौसम विज्ञानी ज्योतिष शिरोमणि
इस वर्ष 2024 का प्रारंभ सोमवार के दिन प्रारंभ हो रहा है। इस समय सूर्य सिंह राशि में है और मघा नक्षत्र है। केतु की महादशा है और कृष्ण पक्ष पंचमी से यह नया अंग्रेजी वर्ष शुरू हो रहा है जबकि इस समय भारतीय वर्ष विक्रम संवत् 2080 और कलि संवत 5125 चल रहा है। शक संवत् 1945 चल रहा है जबकि 9 अप्रैल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष से नया भारतीय वर्ष विक्रम संवत 2081 और शक संवत 1946 शुरू होगा। ग्रह नक्षत्र ज्योतिष और पंचांग तथा देशी कहावतें और कंप्यूटर तथा उपग्रह के उत्तर पर गंभीर विश्लेषण करके देखते हैं कि इस वर्ष देश दुनिया का कैसा हाल रहेगा।
अंग्रेजी, यूरोपीय पंचांग और सुपर कंप्यूटर के इस युग में नए दिन का प्रारंभ आधी रात अर्थात् 24:00 के बाद शुरू होता है जबकि भारतीय नया वर्ष और नया दिन हमेशा सूर्योदय से शुरू होता है जो एक संपूर्ण और वैज्ञानिक तथा विज्ञान सम्मत दिन है लेकिन इस समय व्यवहार में आधी रात के बाद से ही नए दिन का प्रारंभ माना जाता है। जब नया वर्ष 2024 प्रारंभ हो रहा है तब लग्न भाव में कन्या राशि में केतु वक्री होकर बैठा है जबकि पराक्रम भाव में बुध और शुक्र है जिसमें बुध वक्री हैं। सुख भाव में धनु राशि में सूर्य और मंगल हैं जिसमें मंगल अस्त हैं जबकि शनि कुंभ राशि में छठवें भाव में आकर बैठा हुआ है। सप्तम भाव में राहु मीन राशि में आकर बैठा हुआ है जबकि बृहस्पति अष्टम भाव में मेष राशि में है और चंद्रमा सिंह राशि में ग्रह के भाव में बैठा हुआ है। इस प्रकार कुंडली चक्र के अनुसार जौनपुर, भारत तथा पूरे विश्व में महंगाई और अपराध एवं अपराध में भीषण वृद्धि होगी। अधिकांश लोगों को अर्थ वित्त स्वास्थ्य में हानि होगी। बृहस्पति के आयु भाग में बैठे होने के कारण दुर्घटना और काल मृत्यु 2023 की तुलना में थोड़ा काम रहेगा जबकि सप्तम भाव में राहु के आ जाने से विवाह और वैवाहिक संबंधों में बहुत तेजी से बिखराव आएगा और इस वर्ष के विवाह बहुत ज्यादा स्थाई नहीं होंगे। विवाह और मांगलिक कार्यों में उपद्रव बहुत अधिक होगा। शनि के रोग भाव में होने के कारण देश-विदेश में संचारी और संक्रामक रोग पशु पक्षियों और जीवाणु, विषाणु, कीटाणु, रोगाणु एवं अंतरिक्ष से बहुत तेजी से पहले और विशेष कर हृदय सांस हड्डी और सर से संबंधित बीमारियां विश्वव्यापी समस्या का रूप ले सकती है सूर्य और मंगल की युति और मंगल के अस्त होने के कारण वर्ष 2024 में यूक्रेन और इसराइल संघर्ष का विराम होगा। इसमें दो-तीन महीने लग सकता है। लोगों में धर्म और आध्यात्मिक तथा अपने घर के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ेगा जबकि विवाद लड़ाई झगड़ा में थोड़ा कमी आएगी फसलों का उत्पादन अधिक होगा लेकिन फल दूध सब्जियां और बागवानी को नुकसान होगा।
अब भारतीय और यूरोपीय पंचांग कीरो नास्त्रेदेमस भृगु वराहमिहिर संहिता के गंभीर आकलन के पश्चात वर्ष 2024 में अनेक गंभीर परिस्थितियां सामने आने वाली है जिसमें सूर्य और चंद्र ग्रहण का प्रभाव बहुत ही भयानक होगा। एक बहुत बड़ा क्षेत्रीय संघर्ष विश्व युद्ध में या परमाणु युद्ध में बदल सकता है। खतरनाक हथियारों और जैव रासायनिक अस्त्र शस्त्रों का परीक्षण होगा। रूस और यूक्रेन, रूस और नाटो देश, भारत, पाकिस्तान, चीन, इसराइल और अब देश चीन व ताइवान के अलावा यूरोप और अमेरिका के देशों में भी भयानक हिंसा तोड़फोड़ देंगे और आतंकवादी घटनाएं होने की प्रबल संभावना बन रही है। अपराध यौन अपराध, मारकाट, हिंसा, तनाव, चोरी, डकैती, लूट, भ्रष्टाचार, बेईमानी, संवेदनहीनता, घूसखोरी, लालफीताशाही नियंत्रण के बाहर होगी और सरकारी तंत्र का हर स्तर बहुत ही गिर जाएगा। न्याय पालिका विशेषकर भारत में मुकदमा की बाढ़ रोकने में और त्वरित कार्य करने में असफल सिद्ध होगी।
इस वर्ष भारत और पूरे विश्व में विशेषकर हिमालय क्षेत्र समुद्र तटीय स्थान में भयंकर प्राकृतिक आपदाएं और भी सिखाए। भूकंप, ज्वालामुखी, विस्फोट और महाचक्रवात टाइफून, हरिकेन, टॉरनेडो के कारण घटित होगी। एक बड़ी और दो मध्यम सुनामी दुर्घटना से प्रबल हानि होगी। कुछ महाचक्रवातों का विस्तार हजारों किलोमीटर और गति सीमा 200 से 300 किलोमीटर तक पहुंच जाएगी। भारत के लिए बंगाल की खाड़ी में दो और अरब सागर में एक महा चक्रवात जबकि दो मध्यम चक्रवातों से भयंकर जनधन हानि की संभावना है। इस वर्ष जौनपुर, भारत सहित पूरे विश्व में अत्यधिक वर्षा होने की प्रबल संभावना है और 1985 के बाद गोमती नदी में बाढ़ आने की संभावना बन रही है। सौरमंडल में सूर्य की आकाशगंगा के विशेष परिक्रमा पथ पर पहुंच जाने से इस बार की गर्मी अत्यंत भयंकर और प्रलयंकारी होगी। मई के महीने में भारत के कई स्थानों में तापमान 47 से 51 डिग्री जबकि पाकिस्तान और अमेरिका तथा अरब देशों में तापमान 50 से 56 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इस प्रकार से ठंडक भी बहुत भयानक होगी। मूसलाधार वर्षा होगी लेकिन उसका समय पिछली बार से कम होगा जिस पर पाना बड़ा कठिन होगा। यह 15 मार्च से लेकर 15 अक्टूबर तक चलती रहेगी। बीच में वर्षा, आंधी, तूफान से ही इसमें शांति मिलेगी। पूरी दुनिया में 5 और भारत में एक महा भयंकर भूकंप रेक्टर स्केल पर 7 से 9 के बीच आएगा। हिमालय क्षेत्र, गुजरात, महाराष्ट्र के आस—पास, चीन, अमेरिकी क्षेत्र, दक्षिण पूर्वी एशिया और यूरोप के क्षेत्र में ऐसे भूकंप संभावित हैं जबकि मध्यम और हल्के भूकंप अनगिनत बार आएंगे। अंतरिक्ष में भयानक उत्पात और अनोखा दृश्य प्रस्तुत हो सकता है।
कुंडली और पंचांग के अनुसार राजनीति में कल्पना के परे की गिरावट होगी। दलबदल का भयंकर खेल होगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में अधिकांश वर्तमान सांसद मंत्री और दलबदलू हार जाएंगे। 2024 के आम चुनाव में दो स्थितियां हो रही हैं। मोदी जी और भाजपा को कुछ स्थानों पर अप्रत्याशित सफलता मिलेगी जबकि कुछ स्थानों पर आघात भी लगेगा। पहले हैं मोदी और उनका गठबंधन 400 से 435 सीटों के बीच रहेगा या तो फिर 200 से 250 के बीच सीमेंट जाएगा। यह कालखंड बहुत ही परिवर्तनकारी और विनाशकारी सिद्ध होगा। चुनाव के बाद मोदी जी की लोकप्रियता में भयानक रूप से कमी आएगी और विश्व पोर्टल पर भी वह कमजोर होंगे। अचानक ही 2024 के अनंत या 2025 में एक नया प्रधानमंत्री देश को मिल जाएगा। कांग्रेस बेहद कमजोर हो जाएगी। क्षेत्रीय दल थोड़ा सा सुधार करेंगे। कला, कौशल, साहित्य, फिल्म और लेखन क्षेत्र में तेजी से गिरावट दर्ज होगी। भारत अर्थ वित्त में इस वर्ष के अंत में चौथे स्थान तक पहुंच सकता है। न्याय क्षेत्र में और सरकार में भयानक टकराव की स्थिति चलेगी जिसमें न्यायिक सुधार होना निश्चित है। चारों ओर चापलूस, चालबाज, मक्खनबाज, दलाल, चमचे 420 लोगों का बोलबाला रहेगा। इन पर कोई भी नियंत्रण लगा पाना संभव होगा। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, घूसखोरी, लालफीताशाही नियंत्रण के बाहर होगी। सरकारी विभागों में वेतन वृद्धि के कारण सामान्य जनता महंगाई और बेरोजगारी के भयानक जाल में फंसेगी।
खेलों के लिए भारत में वर्ष मिला-जुला रहेगा। जहां कुछ खिलाड़ी चमत्कारी प्रदर्शन करेंगे, वहीं कुल मिलाकर ओलंपिक और अन्य विश्वास खेलों में भारत का प्रदर्शन कुछ विशेष नहीं रहेगा। क्रिकेट में भी वह सेमीफाइनल के ऊपर नहीं जा पाएगा लेकिन 2 बडी प्रतियोगिताओं में चैंपियन बनेगा। कई बड़े खिलाड़ियों का भविष्य समाप्त हो जाएगी। मुक्केबाजी, बैडमिंटन, शतरंज, कबड्डी, निशानेबाजी, कुश्ती, बिलियर्ड्स, स्क्वैश, हाकी जैसे खेलों में भारत प्रगति करेगा। खेल मंत्रालय और खेल अधिकारीयो का अत्यंत गंदा और वीभत्स स्वरूप सामने आएगा। रेल विभाग सुधार की जगह नीचे गिर जाएगा जबकि सड़क और वायु सेवाओं में सुधार होगा। चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भयंकर गिरावट दर्ज होगी।
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा पत्रकारों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। उनके लिए सरकारी कुछ अच्छा काम करेंगे। उद्योग धंधे व्यापार के लिए वर्ष 2024 मध्यम रहेगा। भारत के सरकारी विभाग और संस्थान कार्यवाही और खानापूर्ति के चलते हुए अपने लक्ष्य से बहुत दूर रह जाएंगे। अयोध्या संसार के मानचित्र पर छा जाएगा और मथुरा काशी में भी कुछ नया होकर रहेगा। भारत में अंग्रेजी संस्कृति सभ्यता और विदेशी चीजों का बोलबाला रहेगा। स्वदेशी के नाम पर सनातन धर्म और जनता को ठगा जाएगा। समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का पारित होना संदेह के घेरे में रहेगा। अंतरिक्ष में कुछ बड़ी और भयानक रहस्य में खोजने का अनावरण होगा और भारत के कुछ अंतरिक्ष यात्राएं बहुत सफल होंगे जबकि तीन इस क्षेत्र में सबसे आगे निकल जाएगा। भारत पर कई भयानक आतंकी हमले होंगे और जम्मू कश्मीर में कश्मीरी हिंदुओं को हम बेसन का प्रयास सफल होगा। रुपया डॉलर के मुकाबले और गिरेगी सेंसेक्स और निफ्टी 75000 और 23000 पर कर जाएंगे। पर्यटन और तीर्थ यात्राओं में वृद्धि होगी। जाम व अतिक्रमण पर रोक के सारे प्रयास सफल होंगे। वायु गुणवत्ता सूचकांक भारत सहित पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय हो जाएगा और मौसम में परिवर्तन एकदम अचानक होगा बाढ़ वर्षा जल प्लावन और हिमस्खलन की घटनाओं में वृद्धि होगी।
भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ में कोई सफलता नहीं मिलेगी। न उसको वीटो पावर मिलेगा। सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बन पाएगा और न हिंदी अंतरराष्ट्रीय भाषा बन पाएगी। अमेरिका से भारत के रिश्ते अचानक बिगड़ सकते हैं। भारत में धान के असमान वितरण से अराजक स्थितियां पैदा हो सकती हैं। कुछ राज्यों में क्षेत्रवाद आंदोलन देश और केंद्र सरकार के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। बिहार और महाराष्ट्र मेंअनोखे गठबंधन बनेंगे। दिल्ली में केजरीवाल के साथ अपमानजनक घटनाएं होंगी। खालिस्तानी स्थानीय आंदोलन अचानक समाप्त हो जाएगा। गूगल याहू इंटरनेट में क्रांतिकारी परिवर्तन होंगे। वायु जल और मिट्टी तीनों की गुणवत्ता बेहद खराब हो जाएगी। पूरे विश्व में महिलाओं के साथ बेहद अपमानजनक घटनाएं घटित होंगे और हिंसा दंगे— फसाद और युद्ध का सबसे अधिक शिकार वही बनेगी। इस प्रकार और भी अनेक अद्भुत और कल्पना के परे कांड और घटनाएं 2024 में घटित होंगी। भारत की जनता का मोह पुलिस और न्याय पालिका तथा प्रशासन से पूरी तरह भंग हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular