Sunday, April 28, 2024
No menu items!

पिछड़े वर्ग के अधिकांश बच्चों को छात्रवृत्ति से वंचित कर रही योगी सरकार: ललई

  • पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर हुई सेक्टरवार बैठक

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला/शाहगंज, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर विकास खंड क्षेत्र के जैनपुर गांव में पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सेक्टरवार बैठक हुई। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों का एकजुट होना जरूरी है। भाजपा और आरएसएस से संविधान को खतरा है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार क्षेत्र के युवाओं को रोजगार, नौकरी, शिक्षा, चिकित्सा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के बजाय युवाओं को धर्म की अफीम खिलाकर पथभ्रष्ट कर रही है। उन्होंने मनुस्मृति पर पिछड़े और दलितों पर अशिक्षा और भेदभाव का आरोप लगाते हुये कहा कि धर्म विशेष को महत्व देकर भाजपा तिरंगे के स्थान पर भगवा ध्वज फहराकर संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। मोदी—योगी की सरकार में बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा के पार है। पहले जो गैस का सिलेंडर 400 रुपए में मिलता था, वही मोदी राज में 1000 रुपए में मिलता है।
इसी क्रम में सपा नेता राजकुमार बिंद ने कहा कि उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजी-रोटी देने के बजाय उन्हें राशन देकर अकर्मण्य बना रही है। हिसामुद्दीन ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर संविधान की प्रतियां जलाना केवल भाजपा के राज में हुआ जिसकी आज तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इस अवसर पर बजरंगी, अमित वर्मा, भूपेंद्र यादव जोनल प्रभारी सुइथाकला, श्रवण जायसवाल, राकेश वर्मा, विंदे वर्मा, कलीम, कोमल यादव, अतुल यादव, वंशराज वर्मा, रामविलास बिंद, शोभनाथ यादव, चैन सुख गुप्ता, रामसूरत वर्मा, राम आशीष वर्मा, एजाज अहमद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular