Monday, April 29, 2024
No menu items!

दिव्यांग स्कूल में बच्चों के बीच युवा समाजसेवी ने फहराया झण्डा

विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल में गणतंत्र दिवस पर यूवा समाजसेवी ओम सिंह ने झण्डा फहराया। इसके पश्चात माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित किया गया। बच्चों ने सरस्वती बंदना प्रस्तुत किया गया। दिव्यांग बच्चों ने मुख्य अतिथि ओम सिंह का माल्यार्पण करके स्वागत किया। संस्थान स्वामी श्याम जी महाराज, समाजसेवी प्रमोद उपाध्याय, पूर्व जेसीआई चेतना अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव, रेना गुप्ता, प्रबन्धक विनोद माली का स्वागत किया गया। मानसिक दिव्यांग बच्चे रोली, अभिषेक, आर्यन, कृष्णा ओम, गनेश, लकी, सरोज, सत्यम, बादल, कार्तिक आदि बच्चों ने राष्ट्रगान पर नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन डॉ प्रमोद सैनी ने किया।
इस मौके पर प्रबन्धक विनोद माली जी ने बताया कि यह संस्थान दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क शिक्षण प्रशिक्षण, भोजन, कपड़ा, दिव्यांग प्रमाण पत्र, स्वास्थ परीक्षण इत्यादि सुविधा उपलब्ध कराता है। मुख्य अतिथि ओम सिंह ने कहा कि इन दिव्यांग बच्चों के लिए मैं हर सम्भव सहयोग करूंगा। यह बहुत बड़ा पुनीत कार्य है जिससे ये बच्चे भी समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके। इसके बाद मुख्य अतिथि ने डॉन्स करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। रेना गुप्ता ने टाफी और लड्डू वितरित किया। रमेश गुप्ता ने रोली के डॉन्स पर पुरस्कार दिया। इस अवसर पर पांडेपुर प्रधान सुनिल गुप्ता, पूर्व प्रधान पुत्र शिवम कुमार, रमेश गुप्ता, राम अवतार माली, विद्याशंकर मौर्या, अक्षत श्रीवास्तव, शिल्पा गुप्ता, जिलेदार विश्वकर्मा, मनोज माली, सोनम यादव, प्रमोद दूबे, मंजू प्रजापति, नंदनी विश्वकर्मा, रूबीना, संजय उपाध्याय, मिथिलेश मौर्या, पंकज यादव, रामू अभयराज, शिवम सैनी, सौरभ सैनी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular