Monday, April 29, 2024
No menu items!

घायल घायल की मदद के लिये आगे आये नवयुवक

बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नवीन सब्जी मण्डी में बीते दो दिन पहले वाहन की चपेट में आने के कारण एक गाय घायल हो गई जिससे उसकी पूंछ कट गई व दाहिने पैर की हड्डी में में गम्भीर चोट लगने के कारण जमीन पर गिर पडी। वहीं मण्डी परिषद क्षेत्र में हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है लेकिन पीड़ा से कराह रहे गाय से लोग अंजान बने रहे।

घायल गाय की जानकारी मिलते ही नवयुवक कन्हैया लाल यादव, विशाल सोनकर, पत्रकार बिपिन सैनी, पत्रकार जय प्रकाश वर्मा गाय की रक्षा के लिए मौके पर पहुंचे। सभी ने तत्काल 112 नंबर को सूचना दिया। नगर पालिका चौकियां क्षेत्र के सभासद शशि मौर्या, सुपरवाइजर राकेश कनौजिया को भी अवगत कराया गया।

बाइक से पहुंचीं 112 नंबर पुलिस ने भी मानवता दिखाते हुए तत्काल नगर पालिका को फोन किया। इसी बीच उपस्थित लोगों ने प्राइवेट चिकित्सक को बुलाकर तत्काल इलाज शुरु करवा दिया। उपचार के बाद गाय को थोड़ी राहत मिली। सोमवार की सुबह नगर पालिका के वाहन से समुचित इलाज के लिए लिए गाय को गौशाला भेज दिया गया। लोगों ने गो सेवा रक्षा कार्यों की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular