Sunday, April 28, 2024
No menu items!

आटा चक्की का पत्थर टूटने से युवक की हुई मौत

पास खड़ा एक युवक बुरी तरीके से हुआ घायल
श्यामधनी यादव
कुटीर चक्के, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के टेकुरीडीह बहोरगंज में बीती रात को आटा चक्की का पत्थर टूटने से युवक की मृत्यु हो गई जबकि पास खड़ा एक युवक पत्थर के टुकड़े के छठकाव से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के टेकुरीडीह बहोरगंज निवासी संजय बिंद अपने निजी ट्रैक्टर एवं उसमें लगी आटा चक्की से पीसाई कर जीविकोपार्जन करते थे। बीती रात पिसाई करते समय अचानक चक्की का पत्थर टूट गया जिसमें संजय एवं उनके जीजा संत लाल बिंद बुरी तरीके से घायल हो गए। चक्की के पास खड़े होने पर दोनों लोगों को पत्थर लगने पर गंभीर चोट आई।
घटनाक्रम को सुनते ही मौके पर आस—पास के लोग इकट्ठा हो गए एवं तत्काल निजी साधन से पास ही चिकित्सकीय इलाज के लिए दोनों युवकों को डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने घायल संत लाल को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के घटित होने से क्षेत्र के लोग स्तब्ध रह गए गांव मे मातम छा गया वही परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular