Monday, April 29, 2024
No menu items!

भारत के पंच प्रण पर युवा परिचर्चा आयोजित, जुटे तमाम लोग

जौनपुर। पंच प्रण युवा संवाद भारत@2047 भारत के पंच प्रण पर युवा परिचर्चा में आयोजित सरजू प्रसाद शैक्षणिक सामामिक एवं सांस्कृतिक संस्थान नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित नगर के बीआरपी इण्टर कालेज में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी सांसद राज्यसभा एवं सुरेंद्र सिंह पूर्व विधायक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि हम सुसंस्कार एवं व्यक्तित्व निर्माण तथा देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु पंच प्रण लेते हैं।

मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी ने कहा कि हमें गर्व अपने देश की अनमोल विरासत सार्वभौम परंपरा पर और हम निरंतर गौरवान्वित होकर इस मनोभाव को अंगीकार करेंगे। देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु सदैव अनुवरात प्रयत्नशील होकर देश को विघ्नकारी तत्वों से सुरक्षित रखने हेतु अहर्निस प्रयासरत रहेंगे।

पंच प्रण पर प्रतियोगिता में 5 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों को बुके, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डा० सुबाष चन्द्र सिंह एवं जिला युवा अधिकारी ने किया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने पंचप्रण पर अनमोल एवं अमूल्य विचार दिया। छात्र-छात्राओं की उपस्थित जनसमुदाय के लोग पूरे कार्यक्रम से उत्साहित एवं अहलादित रहे।

सांसद एवं विधायक ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित बड़ी जनसमुदाय खचाखच भरे हाल एवं प्रांगण में पंचप्रण का शपथ दिलाया। श्रेष्ठ युवा प्रतिभागियों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यकम का संचालन विधिक सेवा प्राधिकरण मध्यस्थता अधिकारी डॉ० दिलीप सिंह ने किया।

इस अवसर पर दिनेशमणि ओझा लेखाधिकारी, प्रेम प्रकाश मिश्र पूर्व डाक अधीक्षक, प्रभाकर त्रिपाठी पूर्व प्राचार्य पीजी कुटीर चक्के, प्रो० रमेश मणि त्रिपाठी, प्रबंधक संजय उपाध्याय, कवित्री विभा तिवारी, विजय मिश्रा, प्रधानाध्यापक सुभाष सरोज, प्रमोद प्रजापति, समन्वयक मनोज पाल, मंजू देवी, राजमणि, राजेश मौर्या, राजकुमार पाण्डेय, रोहित सिंह, सुधा सिंह, अनुज, सत्यम, अमरेश पाण्डेय, कैलाश नाथ प्रजापति सहित तमाम उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम आयोजक संजय उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular