Monday, April 29, 2024
No menu items!

सड़क दुर्घटना में युवक घायल

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर चौराहे के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के धीरौली कुशल गांव निवासी 26 वर्षीय सिकंदर भारती पुत्र जैसराज भारती शुक्रवार की देर रात बाइक से अपने रिश्तेदारी जा रहा था। जैसे खुटहन रोड के निजामपुर चौराहे समीप पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular