Monday, April 29, 2024
No menu items!

देवी प्रतिमा का हुआ विसर्जन

अखिलेश गुप्ता
सिंधोरा, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के पुरानी चौमुहानी नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित दुर्गा प्रतिमा विजयदशमी के दूसरे दिन विसर्जित किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडाल लगाकर देवी की मूर्ति स्थापित की गई थी।

बृहस्पतिवार के दिन देवी की प्रतिमा का विसर्जन पुरे हर्षोल्लास के साथ समिति के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर नाचते गाते हुए एक तालाब में किया गया। विसर्जन का कार्यक्रम इस्पेक्टर प्रेम नारायण विश्वकर्मा, आशीष पटेल, अजय यादव की देख-रेख में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular