Monday, April 29, 2024
No menu items!

भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने लगाया चिकित्सकीय कैम्प

जौनपुर। विजदशमी एवं मां दुर्गा जी के विसर्जन पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर (युवा इकाई) द्वारा हरलालका रोड पर चिकित्सीय कैंप लगाया गया जिसका उद्घाटन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सतीश सिंह ने किया। साथ में जिलाध्यक्ष विवेक सिंह भी मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक ने चिकित्सीय कैंप की सराहना करते हुए कहा कि मेले में आए हुए लोगो के स्वास्थ्य के लिए व्यापार मंडल की सार्थक सोच प्रशंसनीय व अनुकरणीय है। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि आम जन के हित के लिए व्यापार मंडल सदैव खड़ा रहेगा।

युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को शहर के वरिष्ठ चिकित्सक विकास रस्तोगी के सानिध्य में कराया गया। कार्यक्रम की पूरी तैयारी जिला उपाध्यक्ष संजीव साहू की देख—रेख में हुआ। कैंप के माध्यम से दूरदराज से आए हुए दर्शनार्थी महिलाओं एवं पुरुषों को दवा वितरण करते हुए संस्था गौरवान्वित महसूस कर रही है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री (युवा इकाई) अभिताश गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर निशाकांत द्विवेदी, मधुसूदन बैंकर, हसन अब्बास, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, रवि अग्रहरि, विष्णु सहाय, अजीत सोनकर, कोषाध्यक्ष राजकुमार कश्यप, आशीष गुप्ता, शशांक जायसवाल, रसाल बरनवाल, अविनाश गोयल, राजेश किशोर, अभिषेक गुप्ता, नगर महामंत्री (युवा इकाई) योगेश साहू, महेश सेठ, रितेश साहू, रमन हरलालका, शनी साहू आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular