Monday, May 6, 2024
No menu items!

पूर्व प्रमुख की धर्मपत्नी का हुआ निधन

विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह राना की 70 वर्षीय धर्मपत्नी माहेश्वरी सिंह का सोमवार की सुबह निधन हो गया। बता दें कि क्षेत्र के भिवरहा गांव निवासी माहेश्वरी सिंह बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर शुभचिन्तकों की भारी भीड़ रही। मृतका के पुत्र विपिन सिंह वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। वहीं जानकारी होने पर परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular