Sunday, April 28, 2024
No menu items!

योगी सरकार ने मछुआ समुदाय को हक दिलाने का कार्य किया: कैबिनेट मंत्री

  • मंत्री डा. संजय निषाद ने मछुआ समुदाय योजना के लिये पत्रकारों से की वार्ता

संतोष तिवारी
मैनपुरी। कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उ.प्र. शासन डॉ. संजय निषाद ने श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदशर्नी के पंडाल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने मछुआ समुदाय के सर्वागीण विकास हेतु तमाम योजनाएं संचालित की है जिनका लाभ पाकर आज मछुआ समुदाय के लोग विकास की मुख्य धारा मे शामिल होकर सम्मान के साथ जीवन-यापन कर रहे है।

उन्होने कहा कि मौजूदा सरकार ने इस समुदाय को उसका हक दिलाने का कार्य किया। संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण को दिलाने का कार्य भी केंद्र-प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। केंद्र में मत्स्य मंत्रालय का गठन किया गया। पहली बार मछुआ कल्याण कोष की स्थापना कर रू. 25 करोड़ का बजट अवमुक्त हुआ। जल्द ही इस कोष में और अधिक धनराशि उपलब्ध होगी। मछुआ समुदाय को मत्स्य पालन हेतु पट्टे आवंटित किए गए ताकि उनकी आथिर्क स्थिति में सुधार हो सके।

श्री निषाद ने कहा कि यदि किसी समाज को समृद्धशाली, धनवान बनाना हो तो पहले उसे ज्ञानवान बनाना होगा। योजनाओं में अनुदान देकर स्वःरोजगार स्थापित कराना होगा तभी वह समाज, व्यक्ति धनवान बन सकेगा और यह कार्य केंद्र-प्रदेश सरकार बखूबी कर रही है। आज केंद्र-प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्रालय, विभाग की योजनाएं धरातल पर साकार हो रही हैं। जिसका सीधा लाभ मछुआ समुदाय को मिल रहा है।

उन्होने कहा कि इस समुदाय के बच्चों को शिक्षित कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि मदद पालन हेतु आवंटित होने वाले पट्टे सवर्प्रथम मछुआ समुदाय को आवंटित किए जाएंगे यदि इन पट्टों पर किसी के द्वारा अनाधिकृत कब्जा किया गया तो उसके विरुद्ध वैद्यानिक कायर्वाही होगी। इस दौरान उप निदेशक मत्स्य राजेन्द्र सिंह के अलावा ओम सरन निषाद, अनुज कश्यप, पूजा निषाद, बृम्हानंद कश्यप, विनोद प्रधान आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular