Monday, April 29, 2024
No menu items!

सीडीओ ने ब्लाक निरीक्षण के साथ 3 नये कक्षों का किया लोकार्पण

जफराबाद, जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी तेजा साई सीलम ने सिरकोनी विकास खण्ड मुख्यालय पर निरीक्षण के साथ मनरेगा कार्यालय सहित तीन नए कक्षों का लोकार्पण किया। देखा गया कि सिरकोनी ब्लॉक के कार्यालय में मनरेगा के कार्यालय की स्थिति काफी खराब थी।
इसके अलावा बाबुओं के बैठने का कक्ष भी अच्छे हालात में नहीं था। फाइलों तक को रखने की पूर्ण रूप से व्यवस्था नहीं थी। खण्ड विकास अधिकारी कक्ष भी बहुत अच्छी स्थिति में नही था। इन सभी कक्षों को व्यवस्थित बनवाया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री तेजा ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए अच्छे कार्यालय की आवश्यकता होती है।इनका अहम योगदान होता है।
ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह व श्री तेजा का खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन, एडीओ आईएसबी आशीष त्रिपाठी , राहुल मिश्र सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular