Sunday, April 28, 2024
No menu items!

देश की मुख्य धारा के साथ चलने में सक्षम है जायसवाल समाज: पूर्व मुख्यमंत्री

सर्वोच्च अधिकार समिति की बैठक, मंगल मिलन सह सम्मान समारोह में जुटे तमाम दिग्गज
समाज के विकास के लिये समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 151 महान हस्तियां सम्मानित
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षगण डा. अरुण मोहन भारवि बिहार, अशोक जायसवाल गाजियाबाद, मदन लाल जायसवाल गुजरात का बढ़ा कद


रामजी जायसवाल
नई दिल्ली। आज लगभग 20 प्रदेशों के सैकड़ों प्रतिनिधियों के बीच अपने को पाकर ऐसा महसूस कर रहा हूं। जैसे मेरे सामने लघु भारत खड़ा है। ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रम से जायसवाल समाज ने अपना दमखम दिखाते हुए यह सिद्ध कर दिया है कि वह सामाजिक कुरीतियों पर विजय पाते हुए देश की मुख्य धारा के साथ चलने में सक्षम है”। यह विचार हैं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद की है जो उन्होंने अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के 39वें साल में प्रवेश पर आयोजित महासभा के सर्वोच्च अधिकार समिति की बैठक में मंगल मिलन सह सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।
कार्यक्रम का आयोजन हिंदी भवन के सभागार में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर हेमराज की अध्यक्षता में हुआ जिसका संचालन जायसवाल युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य वर्धन ने किया| खचाखच भरे सभागार में देश के कोने-कोने से पधारे हजारों स्त्री/पुरुषों ने सहोत्साह हिस्सा लिया| इस दौरान समाज के विकास के लिए समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 151 महान हस्तियों को अंगवस्त्रम, प्रतीक चिन्ह तथा मुक्ताहार से सम्मानित किया गया|
साथ ही जायसवाल जागृति दिल्ली मासिक पत्रिका के स्व. पन्ना लाल जायसवाल स्मृति अंक का लोकार्पण भी मुख्य अतिथि सहित अन्य सम्मानित अतिथियों द्वारा किया गया। महासभा के 5 राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. अरुण मोहन भारवि बिहार, अशोक जायसवाल गाजियाबाद, मदन लाल जायसवाल गुजरात आदि को वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष का पद प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया|
इसके पहले सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रार्जुन तथा भगवान बलभद्र के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया| तत्पश्चात रश्मि गुप्ता के नेतृत्व में बालिकाओं ने भक्ति रस से सराबोर और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया| अतिथियों का स्वागत दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष सुधीर मनहर ने किया|
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार से पधारे नामचीन साहित्यकार डॉ. अरुण मोहन भारवि ने समाज के दर्द का इजहार करते हुए कुरूतियों के निदान के लिए समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने के लिए जोरदार संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया| डॉ पीके चौधरी ने समाज की हिस्सेदारी राजनीति में तय करने के लिए एकजुटता की अपील किया| प्रो. ध्रुव जायसवाल (लंदन) ने अपने देश में अपने समाज के बीच पाकर अपनी मिट्टी को नतमस्तक हो नमन किया|
गुजरात से पधारे पन्ना लाल जायसवाल तथा मदन लाल जायसवाल ने सामाजिक समरसता में जायसवाल समाज की अहम भूमिका की चर्चा कीं डॉ हर्षा जायसवाल ने समाज के विकास में आधी आबादी की भूमिका पर प्रकाश डाला| जयपुर से पधारे महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पूरण चंद झारीवाल ने कार्यक्रम की सफलता से अभिभूत होकर आयोजक मंडल के मुखिया भाई आदित्य, केके भगत, छोटे लाल गुप्ता, अशोक जायसवाल की प्रशंसा किया।
इसके पहले सर्वोच्च अधिकार समिति को संबोधित करते हुए महासभा के वरिष्ठ संरक्षक बालेश्वर दयाल जायसवाल ने कहा कि महासभा की स्थापना इसी दिल्ली के ऐतिहासिक धरती पर आज से 39 साल पहले हुई थी। तब से आज तक इस महासभा ने अनेक क्षेत्रों में कीर्तिमान के कई सोपान पार किए हैं। अब हालात ऐसा है कि तरक्की की दौड़ में बीच रास्ते थक करके बैठ जाने वाले हमें हमारे ही साथी आज एक बार फिर हमारी प्रगति यात्रा का हिस्सा बनने के लिए लालायित हैं।
इस दौरान दिल्ली एनसीआर, जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा, महिला महासभा, युवा महासभा की प्रदेश कमेटी का गठन तथा शपथ ग्रहण कराया गया| कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में दिल्ली उपमहापौर दिव्य जायसवाल, विजय भगत, समाजसेवी ध्रुव जायसवाल, सीए राजीव जायसवाल, एसपी सुमन, शशि जायसवाल, राकेश जायसवाल, अर्जुन चौधरी, विजय जायसवाल, सतीश जायसवाल, युवराज सुहल्का, ध्रुव चन्द्र जायसवाल, आनंद चौकसे, राजेश जायसवाल, तमन्ना सुहलका, नेपाल से पधारे पूनम गुप्ता आदि आदि प्रमुख हैं जिन्होंने अपने अनुभव को साझा किया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए हरिशंकर जायसवाल ने फोटोग्राफी तथा मनोज शाह ने सभी को प्रतीक चिन्ह अपने तरफ से प्रयोग के रूप में उपलब्ध कराया| दिन—रात मेहनत करके कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निभाने वालों में छोटे लाल गुप्ता, अशोक जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, सुधीर कुमार, विजय कुमार, विजय जायसवाल, अजय जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, डॉ. राजेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, संदीप जायसवाल, शिवम जायसवाल, अमित जायसवाल, आलोक रंजन, रश्मि गुप्ता, हनिलिका शाह, बबीता किशन, श्वेता वर्धनम, अवधेश गुप्ता, माधवी जायसवाल, मुकेश जायसवाल, अजय गुप्ता आदि प्रमुख हैं।
कार्यक्रम में राजा जायसवाल रायपुर, अनुपम चौकसे, राम कृपाल राय, संतोष जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अशोक चौधरी, रंजन कुमार, गोपल जायसवाल, सुखचैन वालिया, रमेश आहुवालिया, राधेश्याम बंधु, संजय जायसवाल, वंशी लाल जायसवाल, हरी प्रकाश जायसवाल, राजू भाई साव, जयंत कनाडे, अजय जायसवाल, अक्षय जायसवाल, ड़ॉ संगम लाल जायसवाल, सुनील जायसवाल, श्रीप्रकाश जायसवाल, मीना जायसवाल, लोकेश जायसवाल आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular