Monday, April 29, 2024
No menu items!

मुन्नर राम कालेज के हाईस्कूल एवं इण्टर का परिणाम शत—प्रतिशत

विरेन्द्र यादव/अजय विश्वकर्मा
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मुन्नर राम इण्टर कालेज सरायख्वाजा के हाईस्कूल के छात्र रितिक ने 94. 33 फीसद अंक हासिल किया। इसके साथ ही कॉलेज परिवार का नाम रोशन किया। उन्होंने भविष्य में आईएएस बनकर देश की सेवा करने का लक्ष्य बताया।
हाईस्कूल में पूनम यादव ने 92.66 फीसद अंक हासिल किया। चिकित्सा सेवा क्षेत्र में अपना योगदान देने का लक्ष्य है। इनके अलावा सोनम गुप्ता 88.66 और संदीप यादव ने 88.5 फीसद अंक हासिल किया।
इसी तरह इण्टर में ऋषभ यादव 90.4 फीसद, सत्यम यादव 90 फीसद अंक और सत्यम प्रजापति ने 88 फीसद हासिल किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular