Sirkoni, Jaunpur News:
जफराबाद थाना क्षेत्र के खरचलपुर गांव में शुक्रवार की देर रात को किसी अराजक तत्व ने मड़हे में आग लगा दिया। आग ने मड़हे में बंधी दो भैस तथा एक गाय को जला दिया एक भैंस तथा गाय मर गयी। एक भी मरणासन्न है।
अराजक तत्व ने लगा दिया मड़हे में आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अवनीश यादव के पतरे के मकान के सामने दो मड़हे थे। एक में उनके पशु तथा एक मे भूसा व खाद्यान्न रखा था। शुक्रवार की देर रात को अचानक जब सब लोग सो रहे थे तभी किसी अराजक तत्व ने मड़हे में आग लगा दिया। मड़हे से आग की लपट निकलने लगी। साथ ही उसमें बंधे जानवर चीखने लगे। अवनीश जब बाहर निकलकर देखा तब उसके होश उड़ गये। उसके जानवर जल रहे थे। आग ने दूसरे मड़हे को भी आगोश में ले लिया।
यह भी पढ़ें... Jaunpur News: कल्याणपुर बाजार में नई पहल, हर महीने के चौथे शनिवार को बन्द रहेगा बाजार
2 लाख रुपये का नुकसान
आवाज सुनकर गांव के लोग भी आ गये। हालांकि तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। घटना से पीड़ित को लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ। प्रधान मनोज यादव ने घटना की सूचना लेखपाल को दिया।
Reported by: Vivek Singh