Jaunpur News: महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए थानाध्यक्ष ने सारनाथ महादेव मंदिर का किया निरीक्षण

Jaunpur News

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए प्रसिद्ध ऐतिहासिक शक्तिपीठ सारनाथ महादेव मंदिर उदरेजपुर शम्भूगंज का औचक निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे और आने वाले श्रद्धालुओं के व्यवस्था का जायजा लिया।

इस बार सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे: थानाध्यक्ष

इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि सारनाथ महादेव मंदिर का निरीक्षण किया गया। आने वाले श्रद्धालुओं का आकलन करते हुए मंदिर परिसर में लगने वाले मेले की जानकारी लिया और कहा कि इस बार सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जायेगा।

सभी तैयारियां जल्द पूरी कर ली जायेंगी: शिवाजी शुक्ला

मंदिर पुजारी व्यवस्थापक शिवाजी शुक्ला ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सभी तैयारी किया जा रहा है। सभी तैयारियां जल्द पूरी कर ली जायेंगी।

यह भी पढ़ें... Purvanchal University की कुलपति प्रो. वन्दना समेत डीएसटी पर्स टीम का दिल्ली में होगा सम्मान

मंदिर परिसरों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है: माला शुक्ला

मंदिर पुजारिन माला शुक्ला ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के दिन भक्तगण मंदिर परिसरों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। मुख्य द्वार से श्रद्धालुओं को लाइन के बीच जलाभिषेक सुरक्षा व्यवस्था के साथ कराया जायेगा। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालु सीसीटीवी कैमरे के नज़र में कैद रहेंगे।भारी संख्या में इस बार श्रद्धालु दर्शन पूजन करने आयेंगे।

Reported by: Vikas Yadav/Suraj Jaiswal

Previous Post Next Post

نموذج الاتصال