Sunday, April 28, 2024
No menu items!

378 खिलाड़ियों को मिला खेलकूद प्रोत्साहन सामग्री

अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग जौनपुर के तत्वावधान में शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्धीकपुर के मैदान पर जनपद के सभी विकास खंड से 189 युवक मंगल दल एवं 189 महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री बांटा गया।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश गिरीश चन्द्र यादव रहे जिन्होंने कहा कि यह खेल प्रोत्साहन सामग्री जो आपको उपलब्ध कराया जा रहा है। उसे अपने ग्राम पंचायतों में निर्मित खेल मैदानों में प्रतिदिन खेलने में प्रयोग किया जाए। मंगल दलों के लिए स्वयं सहायता समूहों की भांति आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने हेतु सरकार कार्य कर रही है जिससे युवाओं को रोजगार मुहैया हो।
इसके पहले आगमन पर उपनिदेशक युवा कल्याण वाराणसी मंडल वाराणसी संदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने बुकें प्रदान कर स्वागत किया। समस्त क्षेत्रीय व कल्याण अधिकारी एवं युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के पदाधिकारियों ने मंत्री जी का स्वागत किया।
उपनिदेशक एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी ने संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत किया। खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण समारोह में मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, उपनिदेशक युवा कल्याण वाराणसी मंडल वाराणसी संदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष करंजाकला रायकेश पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष खुटहन वंश बहादुर पाल, सुशील सिंह, दुर्गेश सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी स्टेडियम, लालमणि यादव सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यायाम प्रशिक्षक मनोज यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवि प्रकाश यादव, जय विक्रांत सिंह, प्रदीप मिश्रा, अजय पटेल, शुभम मौर्य, धीरज गुप्ता, पंकज सिंह, दीपक सिंह, मनोज सरोज, विकास वर्मा, राणा प्रताप सरोज, अर्चना यादव, स्वाति पांडेय, वेद प्रकाश उपाध्याय क. सहायक, इन्द्राज यादव, रामसमुझ आदि ने अथक प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने किया। अंत में जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने अतिथियों एवं युवक महिला मंगल दल के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular