Monday, April 29, 2024
No menu items!

जौनपुर में 55.56 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

अजय पाण्डेय/शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 का मतदान गुरूवार को सम्पन्न हो गया। सुबह 7 बजे से शुरू मतदान शाम 6 बजे तक चला। जानकारी के अनुसार जौनपुर नगर पालिका में 1 लाख 9 हजार 116 (47.56 प्रतिशत), शाहगंज नगर पालिका में 17 हजार 251 (71.14 प्रतिशत), मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका में 18 हजार 902 (66.30 प्रतिशत), जफराबाद नगर पंचायत में 5 हजार 815 63.10 प्रतिशत), कचगांव नगर पंचायत में 7 हजार 130 (66.14 प्रतिशत), गौराबादशाहपुर नगर पंचायत में 13 हजार 623 (58.70 प्रतिशत), खेतासराय नगर पंचायत में 11 हजार 263 (63.25 प्रतिशत), मछलीशहर नगर पंचायत में 13 हजार 865 (61.07 प्रतिशत), मड़ियाहूं नगर पंचायत में 13 हजार 222 (60.92 प्रतिशत), रामपुर नगर पंचायत में 10 हजार 407 (62.62 प्रतिशत), बदलापुर नगर पंचायत में 12 हजार 709 (69.92 प्रतिशत) एवं केराकत नगर पंचायत में 8 हजार 664 (67 प्रतिशत) मतदान हुये। कुल मिलाकर 4 लाख 35 हजार 480 मतदाताओं में से 2 लाख 41 हजार 967 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया। कुल मिलाकर 55.56 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इस आशय की जानकारी प्रभारी अधिकारी कण्ट्रोल रूम नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2003 ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular