Sunday, April 28, 2024
No menu items!

महावीर कान्वेंट स्कूल में 7 दिवसीय आर्ट एवं क्राफ्ट शिविर लगा

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। महावीर कॉन्वेंट स्कूल नखास में सात दिवसीय कैंप लगा जिसमें बच्चों ने पर्यावरण को जागृत करने के लिए चित्र बनाकर विद्यालय में प्रदर्शन किया। विद्यालय के बच्चे को इस पर्यावरण संबंधित की जानकारी भी दिया गया जिसमें बच्चे प्रथम एवं द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय ने सम्मानित किया। शिवम, अनन्या, दिव्यांशी, सृष्टि, अदिति, रिद्धि, सत्यम, रवि, शिवम यादव, ओम साहनी, शिवानी जायसवाल सभी बच्चों ने अपना चार्ट एवं क्राफ्ट पेपर पर चित्र बनाकर प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्य रागिनी सिंह ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के डायरेक्टर साधना जायसवाल ने सभी बच्चों को समर कैंप के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही बच्चों को गर्मी में किस तरह रहने के लिए बताया। खानपान सारी चीज की जानकारी दिया। गर्मी छुट्टी में बच्चे को गृह कार्य देखकर बताया।
इस अवसर पर देवेश मिश्रा, प्रीति पटेल, पूनम शर्मा, सोनाली प्रजापति, सुधा श्रीवास्तव, आरती गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रबंधक अतुल जायसवाल ने बच्चों के भविष्य के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं तो आज ही से तय करना होगा कि क्या लक्ष्य है हमारा? उसको पूर्ण करने के लिए अभी भी पढ़ाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular