Monday, April 29, 2024
No menu items!

केराकत तिराहे से रामपुर मोड़ तक लगेंगे 8 हजार पौधे

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। एक जुलाई से शुरू हुए वन महोत्सव के अंतर्गत वन विभाग जौनपुर ने केराकत तिराहे से जौनपुर केराकत मार्ग पर स्थित रामपुर मोड़ तक 8 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। रविवार को अभियान की शुरुआत केराकत तिराहे से प्रारंभ कर 5 सौ पौधा लगाकर की गई। वन महोत्सव अभियान के अंर्तगत वन दरोगा राजेंद्र यादव, शालिनी सिंह, धर्मापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, सर्वेश सिंह, गुल्लू यादव, विकास सिंह इत्यादि ने अपने हाथों से मार्ग के दोनों तरफ रविवार को 5 सौ पौधे रोपे तथा वन महोत्सव का शुभारंभ किये। वन दरोगा राजेंद्र यादव ने बताया कि पेड़ों को लगाने के साथ उनकी सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular