Monday, April 29, 2024
No menu items!

लायन्स क्लब शाहगंज स्टार का ९वां अधीष्ठापन सम्पन्न

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। आजमगढ़ मार्ग स्थित एक होटल में लायंस क्लब शाहगंज स्टार का स्थापना दिवस समारोह राजपत जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्वज वन्दना से हुई जिसका पाठ आशा गुप्ता ने किया। सरस्वती विद्या मंदिर की बहनों ने स्वागत गीत गाकर सभी का मन मोह लिया।

मंच पर जे.एन. श्रीवास्तव मंडलाध्यक्ष मुख्य अतिथि, डॉ अर्पणधर दुबे उपमंडलाध्यक्ष २, दीक्षा अधिकारी डॉ क्षितिज शर्मा, आईपीएमसीसी/गैट पदारोहण अधिकारी गीता जायसवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि संजीव कोहली लेफ़्टिनेंट टू गवर्नर, मनीष गुप्ता मंडल सचिव, आशीष त्रिपाठी जोन चेयरमैन, धर्मेश मिश्रा मंडल चेयरपर्सन (हंगर) श्रीश जोन चेयरमैन को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम के साथ सम्मानपूर्वक मंचासीन कराया गया। इसके उपरांत अध्यक्षता कर रहे राजपत जायसवाल ने सभा प्रारम्भ की घोषणा की। स्वागत उद्बोधन में अध्यक्ष जी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताते हुये सभी सदस्यों का सहयोग के लिए Arts व्यक्त किया। तत्पश्चात उन्होंने अपने सभी साथियों को उनके कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

प्रयागराज से पधारे डॉ अर्पणधर दुबे ने नए सदस्यों को दीक्षा व शपथ दिलाई। जौनपुर से आये डॉ क्षितिज शर्मा ने नई कार्यकारिणी वर्ष २३-२४ को प्रवीण श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली टीम को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। निवर्तमान अध्यक्ष राजपत जायसवाल ने नए अध्यक्ष का कॉलर, माला व गोंग व गविल देकर उन्हें अध्यक्षी सौंप दी। अपने विदाई सम्बोधन में निवर्तमान अध्यक्ष ने परिवर्तन के समाज, देश, परिवार के लिए जरूरी बताया। पूर्व में किसी भी कमी के लिए खुद को ही कसूरवार मान कर क्षमायाचना के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

नए अध्यक्ष ला प्रवीण ने अपनी सोच व कार्यों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ने शाहगंज स्टार के सदस्यों को उनके कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई दी। २ नए एमजेएफ बनने पर डॉ एसएल गुप्ता व डॉ रफ़ीक़ फ़ारूक़ी को आभार जताया। समारोह का संचालन रविकांत जायसवाल ने किया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज जायसवाल, मनीष अग्रहरि, रुपेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, सतीश गुप्ता, मनोज पांडेय, संजीव जायसवाल, डीके गुप्ता, डॉ एसएल गुप्ता सहित अन्य सभी सदस्यों सहित परिजनों का भरपूर सहयोग व समर्थन मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular