जौनपुर। गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को खाली सिलेंडर लेकर उसके ऊपर लकड़ी और कच्चा चूल्हा बनाकर गुजिया तलते हुये विरोध प्रदर्शन किया। पुतला जलाने की कोशिश किया जिसके दौरान पुलिस से हुई नोक—झोंक में जिलाध्यक्ष को चोट लग गयी।
यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुआ जहां नेतृत्व महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
प्रदर्शन में व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हिंच नारायण तिवारी, इसरावती बिंद, पंकज चौहान, जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी, अमरनाथ यादव, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, विद्याधर मिश्रा, पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, दिलीप सिंह, दिवाकर मौर्य, पूर्व नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरी, इसरार अहमद, राजेश विश्वकर्मा, इस्लाम खान, cyss जिलाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, इसरार अहमद, राज बहादुर पाल, राम भुवन गौतम, अली हसन, आकाश राय, गोलू, सुरेंद्र यादव, रामाश्रय, श्रम प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, माता प्रसाद त्रिपाठी, राजेश गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।