विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के 9 लोग साधन सहकारी समिति के सभापति चुने हुए। अधिकांश जगहों पर सभापति निर्विरोध चुने गए। कुछ स्थान पर चुनाव प्रक्रिया की तरह सदस्यों ने मतदान से सभापति चुना। जानकारी के अनुसार स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के साधन सहकारी समिति सरस्वती जमैथा में रूपेश सिंह, कबुलपुर से डॉ दिनेश सिंह, राजेपुर से डेजी सिंह पत्नी अजय सिंह, शाहबड़ेपुर से शरद चौहान, माधोपट्टी से अभिषेक सिंह, गोपीपुर से रामशिरोमणि तिवारी निर्विरोध सभापति चुने गये।