Wednesday, May 15, 2024
No menu items!

अगले 7 दिनों तक लू चलने की सम्भावना नहीं

12 डिग्री तक गिरा पारा, 50 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से चली हवाएं और 47 मिमी बारिश
अजय विश्वकर्मा/विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में सोमवार को कई जिलों में एक बार फिर मौसम बदला। जौनपुर सहित अन्य जिलों में रात में आंधी चलने लगी। इसके बाद जोरदार बारिश हुई। 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हाल ही में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भइया संस्थान स्थित भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग में एक मौसम केंद्र की स्थापना की गई है। इस मौसम केंद्र ने आंधी एवं तूफान के दौरान वातावरण के तापमान, आद्रता, हवा की रफ़्तार एवं दिशा तथा वर्षा की मात्रा को रिकॉर्ड किया, कुछ आकड़े चौकाने वाले थे। मौसम केंद्र के अनुसार शाम 7 बजे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था जो शाम 7:30 पर तूफान एवं बारिश के कारण 18 डिग्री तक गिर गया। साथ ही आद्रता 40% से बढ़कर 100 प्रतिशत पहुंच गई तथा हवा की रफ्तार 5 मीटर प्रति सेकंड से 14.7 मीटर प्रति सेकंड यानी लगभग 53 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। साथ ही एक घंटे (शाम 7 बजे से 8 बजे तक) के दौरान 47.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्रवण कुमार द्वारा यह मौसम केंद्र यूजीसी के शोध प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी भविष्यवाणी में उत्तर भारत में अभी अगले 7 दिनों तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है तथा अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular