Monday, April 29, 2024
No menu items!

आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान ने बच्चों में बांटा गर्म ऊनी कपड़ा

  • ईंट—भट्ठों पर काम कर रहे मुसहर समुदाय के बच्चों में किया गया वितरण

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बराई गांव में मंगलवार की सुबह आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ईंट भट्ठों पर काम कर रहे मजदूरों के बच्चो को गर्म ऊनी कपड़ा खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव की अध्यक्षता में वितरण किये गये।
इस दौरान लगभग 50 बच्चों को ऊनी कपड़े का वितरण किया गया। कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान संस्था के सहयोगी संतोष पाण्डेय ने बताया कि इस समय हाड को कपा देने वाली भीषण ठंड पड़ रही है। इस ठंड में सबसे ज्यादा ईट भट्ठों पर काम करने वाले मुसहर समुदाय के बच्चो पर असर पड़ता है जिसको देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारी संस्था बराई गांव पहुंच मुसहर समुदाय के बच्चो में गर्म ऊनी कपड़ा वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था में मुसहर समुदाय के बच्चों के शिक्षा व किशोरी लड़कियों के स्वास्थ्य एवं व्यसायिक प्रशिक्षण भी कराया जाता है। साथ ही संस्था केराकत व डोभी क्षेत्र के मुसहर समुदाय के लोगो तक पहुंच उनके बच्चों को गर्म कपड़े देने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विराट सिंह, ऋषिकेश गौतम, कमलेश सिंह, सरिता, अंतिका, सविता देवी आदि भारी संख्या में महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलेश सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular