Sunday, April 28, 2024
No menu items!

90 साल पुराने आशियाने पर कब्जा करने का आरोप

असलहों के साथ पहुंचे लोग कर रहे कब्जा
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदपुर गड़उर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर अपने 90 साल पुराने मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। कहा कि असलहों के बल पर कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया है जिसमें पुलिस विभाग के कुछ सिपाही भी शामिल है। जानकारी के अनुसार सैदपुर गडउर ग्राम निवासिनी मिनकला पुत्री मांगू का गांव में 90 साल पुराना मकान है जिस पर सरायख्वाजा थाना के पूर्वांचल विश्वविद्यालय चौकी के हेड कांस्टेबल रोहित श्रीवास्तव एवं संतोष यादव की मिलीभगत से करीब एक सप्ताह से भू-माफियाओं से मिलकर जमीन पर कब्जा करवा रहे हैं और उल्टे मिनकला को ही नाप कराकर बेदखल करने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने सपा सरकार में मंत्री रहे उनके भाई दीपचन्द सोनकर पर घर गिरवाने, जान से मारने और असलहा से धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular