Monday, April 29, 2024
No menu items!

असहायों व जरूरतमन्दों के बीच अभिनेता चन्दन सेठ ने बांटे कम्बल

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मझगवां कला ग्रामसभा पंचायत भवन में त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ ने गाँव के बच्चों के साथ केक काटकर अपना 31वां जन्मदिन मनाया। साथ ही उन्होंने अपने हाथों से 250 बच्चों में बिस्कुट और चाकलेट बाँटा।

उन्होंने इन बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन यादगार बनाते हुये बताया कि बच्चों और ग्रामवासियों ने जिस तरह प्यार और सम्मान दिया है, अतुलनीय है। विदित हो कि जन्मदिन के खास मौके पर 250 असहाय व जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया। साथ ही 10 पौधों का रोपण भी किया जहां सभी ने एक-एक पौधा लगाने का संकल्प भी लिया। श्री सेठ ने बताया कि यह अभियान यहीं नही थमा है। इनका लक्ष्य एक लाख पौधे लगाने का है।

ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया यह संदेश वह जनता तक पहुंचाना चाहते है। अब तक लगभग 7 हजार से ज्यादा पौधरोपण कर चुके श्री सेठ ने बताया कि वह जल्द ही भोजपुरी फिल्म रंगीला बनारस व हिन्दी शार्ट फिल्म रहस्य में मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।

इस अवसर पर पराऊगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचन्द यादव, मझगवां कला प्रधान सुबाष सोनकर, सचिन सेठ, मनीष यादव, राधेश्याम, सुनील, हरिशचन्द यादव, राजेन्द्र पटेल, विजय सरोज, भानु कुमार, पंकज यादव, रवि यादव, विरेन्द्र यादव, संतोष सिंह, संदीप अग्रहरी, सुदर्शन मिश्रा, विनोद यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular