Monday, April 29, 2024
No menu items!

आखिर कब थमेगा अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला?

कछवन मोड़ पर पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव
क्षेत्र में मिलीं शवों की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है पुलिस
अमित गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुज्झी मार्ग के कछवन मोड पर एक अज्ञात युवक का शव बुधवार की सुबह पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान करने में जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार राहगीरों की नजर पेड़ से लटकती युवक के शव पर पड़ी। देखते ही देखते घटना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकठ्ठा हो गई। भीड़ से किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने लाकर पहचान करने में जुट गई। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पाई थी।
——इनसेट——
फालोअप
चंदवक क्षेत्र अंतर्गत लगभग एक माह से मिल रही अज्ञात शवों से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। बता दें कि अकेले गोमती पुल पर 3 शव मिले जिसमें एक युवक का शव पुल के रस्सी के सहारे लटकता मिला तो दूसरा एचडीएफसी संविदा कर्मी की गोली लगने से मृत्यु हुई थी जिसका शव पुल के नीचे मिला था। तीसरा अज्ञात शव गोमती नदी में तैरता मिला। वहीं बजरंगनगर क्षेत्र में चौथा शव लेवरुआ गांव में मिला तो 5वां शव अइलिया पुलिया के नीचे मिला और 6वां शव कछवन मोड़ पर पेड़ से लटकता युवक का शव मिला। साथ ही पतरही क्षेत्र अंतर्गत कोपा नहर के पास खेत में अज्ञात बाइक अधजली अवस्था में मिली थी। बहरहाल अज्ञात शवों में चार शव की पहचान कर ली गई थी। बाकी दो शवों की पहचान नहीं हो सकी है। क्षेत्र में मिल रही शव हत्या है या फिर आत्महत्या है, इसकी पुष्टि चंदवक पुलिस अब तक नहीं कर सकी है। क्षेत्र में अज्ञात शवों के मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular