Sunday, April 28, 2024
No menu items!

अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की बैठक सम्पन्न

विकास यादव
जौनपुर। ग्रामसभा अजिया बाहरपुर सुजानगंज में गोंड महासभा की बैठक गोंडवाना भवन में हुई जहां मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश गोंड के अलावा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट जनार्दन गोंड, शत्रुधन गोंड आजमगढ़, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला गोंड का स्वागत माला पहनाकर शोभनाथ गोंड वरिष्ठ जिला संरक्षक महासभा ने किया। बैठक का संचालन डॉ विजय प्रकाश गोंड ने किया।
मुख्य अतिथियों ने अपने समाज को एकत्रित व संगठित रहने के लिए कहा जहां जौनपुर जिलाध्यक्ष गुड्डू राम गोंड व प्रयागराज जिलाध्यक्ष एडवोकेट अशोक धुरिया, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष भगवान प्रसाद गोंड, सदर तहसील अध्यक्ष जनार्दन गोंड पत्रकार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular