Monday, April 29, 2024
No menu items!

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा नेमनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महेश पाल
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील के टेकारडीह गांव स्थित डीएन इण्टर कॉलेज के प्रांगण में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को शुरू करने से पहले महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर कुल ध्वज को फहराकर किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डा. सृष्टि पटेल, ललिता कटियार, पूजा पटेल, संजू पटेल, डॉ आर.एस. पटेल, डॉ. आर.के. पटेल, सर्वेश कटियार, हरिश्चंद्र सिंह पटेल, अरविन्द सिंह पटेल सहित तमाम अतिथियों ने कहा कि पहले की अपेक्षा अब महिलायें अधिक से अधिक शिक्षित है तथा महिलाओं को शिक्षा देने के साथ अपनी संस्कृति और समाज द्वारा बनाये गये नियमों के अनुसार चलने का आवाह्नन किया।
अतिथियों ने कहा कि महिला अब हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। हमारा देश वीरांगनाओं की गाथा से भरा पड़ा हुआ है और हम सभी लोगों को एक साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि प्रदेश के साथ देश में महिलाओं की शक्ति को पहचान दिलाना है तथा अतिथियों ने अपील किया कि समाज की आज इस कार्यक्रम में जिस प्रकार से महिलायें एक जुट होकर इस सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुई हैं, इसी प्रकार से जागरूक होकर अपने हक अधिकार के लिए भी आवाज बुलंद करते रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके हक व अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। साथ ही अपील किया गया कि अधिक से अधिक शिक्षा लेकर महिलाएं शिक्षित बने, ताकि अपने हक व अधिकार के बारे में उन्हें किसी और का सहारा न लेना पड़े तथा अतिथियों ने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर तमाम संगठन के लोग महिलाओं को जागरूक कर रहे हैं, ताकि आने वाले समय में महिलाओं के साथ जो भेद-भाव लोग रखते है, उसे अब धीरे-धीरे समाप्त किया जा सके।
कार्यक्रम में आये अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। साथ ही समाज की मेधावी छात्र-छात्राओं, सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी लोगों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में वाराणसी से आये विश्व प्रसिद्ध जादूगर रामरथी सिंह ने अपने जादू का जलवा दिखाते हुए लोगों को एक संदेश दिया कि महिलाओं का सम्मान करें तथा महिलाओं को बराबर की हिस्सेदारी व भागीदारी भी सुनिश्चित कराये।
इस अवसर पर डॉ सुनीता वर्मा, सोनी पटेल, सुनीता पटेल, रीता पटेल, सरिता पटेल, मंजूलता सिंह, बसंती पटेल, समीक्षा पटेल, सरोजा पटेल, मुन्नी पटेल, डा. प्रिया पटेल, निशा पटेल, संगीता पटेल, उषा देवी, प्रतिभा देवी, ब्लाक प्रमुख रामनगर तारा देवी, किरन देवी, छोटे लाल पटेल, दीपक पटेल, शेष नारायण पटेल, मनोज पटेल, डा मनोज सिंह, डा साहब लाल, राजकुमार, देवानंद पटेल, पवन पटेल, डा विनय वर्मा, डा. अशोक पटेल, मनीष पटेल, राजकुमार पटेल, अरविन्द पटेल, गंगा प्रसाद पटेल, सालिक राम पटेल, अमृत लाल पटेल, दूधनाथ पटेल, दीपक पटेल, रितेश पटेल, रामयश पटेल, जयसिंह पटेल, आर.सी. पटेल, डा. मनोज पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे| कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वेश कटियार एवं का संचालन शरद पटेल ने किया| समापन ध्वजावतरण व राष्ट्रगान से हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular