Monday, April 29, 2024
No menu items!

नगर का सर्वांगीण विकास हमारा संकल्प: सीमा सिंह चौहान

अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सीमा सिंह चौहान ने नगर के कई वार्डों का सघन दौरा करते हुए बताया कि वह एक स्वच्छ छवि की व्यक्तित्व है जो हमेशा जनसमुदाय के हितों के लिए सदैव तत्पर रहती है। अपने नगर के चौमुखी विकास हेतु नगर निकाय चुनाव में आप सबके सहयोग से निर्दल प्रत्याशी के रूप में सीमा चुनाव चिन्ह तलवार के साथ चुनाव मैदान में हैं।
उन्होंने कहा कि अगर जनता हमे मौका देती है तो महिला सुरक्षा एवं अपराध से नगर को मुक्त करने हेतु प्रत्येक चौराहे व तिराहे पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया जाएगा। महिलाओं एवं दिव्यांगों हेतु सुलभ शौचालय निर्माण को प्रथम वरीयता दिया जाएगा। आगंतुकों के लिये प्रत्येक चौराहे व तिराहे पर पीने के लिये नि:शुल्क आरो पानी मुहैया कराया जायेगा। महिलाओं को रोजगार हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण कराया जायेगा। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिये महिला सुलभ शौचालय की उचित व्यवस्था की जायेगी।
सीमा सिंह चौहान कहा कि नगर पालिका परिषद के समस्त वार्डों की गलियों, सड़क व नाली की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। निराश्रित/आवारा गोवंशों के खान-पान व रहने की समुचित व्यवस्था की जायेगी। संचारी रोगों के रोकथाम के लिए समय-समय पर फॉगिंग की व्यवस्था की जायेगी। नगर पालिका परिषद के सभी कर को कम किया जाएगा जिससे निम्न से उच्च स्तर के लोग आराम से जमा करा सकें। नगर पालिका की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं नागरिक समस्याओं के त्वरित निराकरण की प्रभावी व्यवस्था होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular