Monday, April 29, 2024
No menu items!

नपं कचगांव में मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को अध्यक्ष सहित सभी सभासदों ने सुना

कचगांव, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण को अध्यक्ष व सभासदों ने सुना। सुशासन के लिए उनके द्वारा बताए गए बातों पर अमल करने का भी निश्चय किया। मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन सुनने के बाद धरा को हरा भरा करने का संकल्प लेते हुए कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन फिरोज अहमद खान, अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक, सभासद राजकुमारी, अरविंद, हैदर अंसारी, रितेश, सरोजा देवी, किशन सिंह, आसिफ खान, दीवाकर उपाध्याय, नितेश सिंह, कामेश्वर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular