Monday, April 29, 2024
No menu items!

अनीता का बिहार में शिक्षक पद पर हुआ चयन

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उमरपुर चाँदपुर गांव निवासी अनीता यादव पुत्री विजय कुमार यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा के प्राथमिक विद्यालय वर्ग में अंतिम रूप से चयनित होने का गौरव प्राप्त किया। बीते 18 अक्टूबर को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित उपर्युक्त परीक्षा में प्राथमिक शिक्षक पद पर नियुक्ति हेतु परिणाम घोषित किया गया। बता दें कि अनीता टीडी कालेज से बीकॉम करने के बाद सुल्तानपुर डायट से बीटीसी किया।

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त की। अनीता यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता, पिता और परिवारजनों, दीदी जीजा व गुरुजनों को दिया है। अनीता यादव के शिक्षक पद पर चयन होने की जानकारी होते ही परिवारजन, शुभचिंतकों एवं ग्रामवासियों में खुशी की लहर छा गयी। घर पर बधाई एवं शुभकामना देने वालों का तांता लग गया। परिवारजन विजय कुमार यादव, शीतला प्रसाद यादव, अजय यादव, अरविन्द यादव, राहुल यादव, कौशल यादव एडवोकेट आदि ने घर पर आये लोगों को मिठाई खिलाकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular