Sunday, April 28, 2024
No menu items!

आरके अस्पताल में हुआ एक और कारनामा

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के आरके हास्पिटल में एक और कारनाम हुआ जिसकी चहुंओर चर्चा की जा रही है। मालूम हो कि चंद्रदेव प्रजापति 55 साल ग्राम जगदीशपुर पोस्ट अखंडनगर तहसील कादीपुर जिला सुल्तानपुर के निवासी हैं। आयुष्मान कार्डधारक चंद्र देव जी का घुटना विगत 4 वर्षों से खराब हो जाने के कारण चलना फिरना दुर्लभ हो गया था।

उनको कहीं से पता चला कि आरके हॉस्पिटल शाहगंज में आयुष्मान भारत योजना के तहत फ्री इलाज की सुविधा उपलब्ध है, इसलिए अपने पिता को लेकर वह डॉ जेपी दुबे से मिले। मरीज का कार्ड द्वारा रजिस्ट्रेशन कर एवं जांच कर घुटना प्रत्यारोपण की सलाह दी गयी। डॉ जेपी दुबे सहित उनकी टीम े सफल ऑपरेशन कर उनके घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया। 24 घंटे बाद मरीज को वार्ड में चलने की इजाजत दी गई। मरीज तथा उनके परिजन प्रधानमंत्री की इस महत्वकांक्षी योजना से अत्यंत प्रसन्न हुये। आरके हॉस्पिटल का आभार व्यक्त करते किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular