Sunday, April 28, 2024
No menu items!

गोवध अधिनियम में वांछित गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहाँ थाना क्षेत्र के बरौत पुलिया के पास से पुलिस ने गोवध अधिनियम में वाञ्छित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण एवं शान्ति व्यवस्था कायम रखने में निरन्तर प्रयत्नशील थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार मय हमराह हेड कांस्टेबल विनोद यादव, लालधर यादव तथा कांस्टेबल राहुल मिश्रा द्वारा विश्वसनीय सूचना के आधार पर बरौत पुलिया के पास से धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में वाञ्छित शाहगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़ागांव निवासी अभियुक्त नसीम कुरैशी पुत्र स्व. सलीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के उपरांत अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular