Monday, April 29, 2024
No menu items!

पत्नी की हत्या में वांछित गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पर 9 अप्रैल को पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त सुमित भुइया पुत्र मनोज भुइया निवासी किरिदौर खेलारी स्टेशन थाना मैक्लुस्कीगंज (नेकलोसीगंज) जनपद रांची झारखण्ड को सोमवार को बीरापट्टी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बाँस का डण्डा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, उनि हरि नारायण शुक्ला, उनि प्रदीप सिंह, उनि विक्रम सिंह, हेकां बृजेश सिंह, हेकां महेन्द्र यादव शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular