Monday, April 29, 2024
No menu items!

अटेवा जौनपुर ने 16 अप्रैल के संवैधानिक मार्च को किया स्थगित

जौनपुर। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद 16 अप्रैल के संवैधानिक मार्च को कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा ऑनलाइन मीटिंग में तय किया गया। यह कार्यक्रम आने वाले समय में किया जाएगा। साथ ही कहा गया कि इस बीच अपने संगठन की मजबूती के लिए लगातार एक—दूसरे से संवाद बनाए रहें। साथ ही सम्पूर्ण देश के संवैधानिक मार्च के कार्यक्रम को सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर अधिक से अधिक शेयर करें। इस आशय की जानकारी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अटेवा जौनपुर के जिला कार्यक्रम प्रभारी इंदु प्रकाश यादव ने दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular