Sunday, April 28, 2024
No menu items!

अन्तराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जागरूकता अभियान आयोजित

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम अटहरपार में अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर आस्था महिला एवम बाल विकास संस्थान व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन डोभी के सहयोग श्रमिक जागरूकता अभियान का आयोजन संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडीओ आईएसबी महेंद्र प्रताप रहे जिन्होंने बताया कि मोबाईल बैंकिंग का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करिए प्रधानमंत्री का सपना है। देश का प्रत्येक श्रमिक स्वतंत्र रूप से काम करें। उसी क्रम में आज डिजिटल भारत अभियान में (विकास की ओर साझे कदम) कार्यक्रम डिजिटल ग्रामीण भारत की शुरुआत किया गया है।
सहायक विकास अधिकारी महेंद्र ने ऑनलाइन मोबाइल बैंकिंग व एटीएम सेवाओं के बारे में जानकारी साझा किया। आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान के संस्थापक संतोष पाण्डेय ने बताया कि समूह की महिलाओं को आजीविका एवं रोजगार पर संस्थान की तरफ से फोकस किया जा रहा है। समूह का मुख्य उद्वेश्य आत्म निर्भर बनना है। किसी को किसी पर निर्भर नही रहना है। हमारा संस्थान सरकार की मुख्य योजनाये जैसे प्रधानमन्त्री आवास योजना, आयुष्मान स्वास्थ बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना संघनिर्माण कर्मकार योजना समेत अन्य योजनाओं को ग्रामीण अंचल तक पहुंचाने का कार्य करती है।
कार्यक्रम में डीसी मनरेगा जौनपुर एवं डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर गुलाब सरोज समेत कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सफल कार्यक्रम के लिए गोपाल यादव ने उपस्थित सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular