Monday, April 29, 2024
No menu items!

बाबा साहब ने समाज में परिवर्तन लाने के लिये निभायी है अहम भूमिका: अमरनाथ

सेनापुर गांव में हर्षोल्लास से मनायी गयी अम्बेडकर जयन्ती
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सेनापुर गांव में शुक्रवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार व भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान विचार संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ जहां बाबा साहब के उन संदेशों पर चलने का संकल्प लिया गया। उपस्थित शिक्षक अमरनाथ शास्त्री ने बताया कि बाबा साहब का व्यक्तित्व बहुत ही महान था। समाज में परिवर्तन लाने के लिए उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। दलितों के लिए वे किसी भगवान से कम नहीं है। महान समाज शास्त्री, अर्थशास्त्री, इतिहास के जानकार मानव विज्ञान के ज्ञाता बौद्ध पाली और संस्कृत साहित्य के जानकार व संपूर्ण वेदों और उपनिषदों का अध्ययन करने वाले महान लेखक पत्रकार मानवाधिकारों के संरक्षण के साथ विश्व के सभी संविधान की जानकारी रखने वाले महापुरुष बाबा साहब थे।
वहीं भीम आर्मी सह संयोजक मंडल वाराणसी रत्नेश कुमार ने बताया कि अंबेडकर जयंती को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी जाना जाता है। गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान, दलित, पिछड़े, शोषित, पीड़ित और वंचित समाज के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है। आज हम सभी दलित व पिछड़े वर्गों के लोगों को अपने समाज हित की रस्सी को मजबूत करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर अमरनाथ मास्टर, डब्बू कुमार, पूर्व प्रधान रमेश कुमार, प्रधान अरविंद चौहान, विनोद कुमार मास्टर, राजेश मास्टर, गुड्डू, संत लाल, चंद्रहास, जितेंद्र, सुबास समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular